DESH KI AAWAJ

भाजपा श्रीनगर मण्डल ने ज्ञापन दे विद्युत कटौती पर जताया आक्रोश

भाजपा श्रीनगर मण्डल ने ज्ञापन दे विद्युत कटौती पर जताया आक्रोश

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, नसीराबाद विधायक महोदय रामस्वरूप लाम्बा के दिशा निर्देशानुसार जिला परिषद सदस्य सरवन सिंह रावत , भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , जिला देहात मंत्री अनीता बैरवा , मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी , ओबीसी मोर्चा जिला देहात उपाध्यक्ष रामकरण यादव , भाजपा श्रीनगर पंचायत समिति सदस्य जनप्रतिनिधि राम सिंह रावत , पूर्व प्रधान श्रीनगर प्रतिनिधि कैप्टन मेवा सिंह रावत , मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , पूर्व सरपंच फारकिया सत्यनारायण जांगिड़ के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा अघोषित बिजली कटौती के विरोध में कनिष्ठ अभियंता श्रीनगर जितेन्द्र मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व भाजपा मंडल कार्यकर्ताओ ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस सरकार के विरुद्ध नारे लगाकर और आक्रोश जताकर विरोध जताया।
ज्ञापन के माध्यम से सरकार को चेताया गया कि अगर समय रहते बिजली कटौती की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान जिला परिषद सदस्य श्रवण सिंह रावत , भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , जिला देहात मंत्री अनीता बैरवा , मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी , ओबीसी मोर्चा जिला देहात उपाध्यक्ष रामकरण यादव , भाजपा श्रीनगर पंचायत समिति सदस्य जनप्रतिनिधि राम सिंह रावत , पूर्व प्रधान श्रीनगर प्रतिनिधि कैप्टन मेवा सिंह रावत , मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , पूर्व सरपंच फारकिया सत्यनारायण जांगिड़ , मंडल सदस्य संतोष टांक, मोर्चा मंडल अध्यक्ष महावीर जांगिड़ , आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत, मंडल मंत्री कुलदीप जोशी, रमेश सिंह, साहुल हमीद शाह, विष्णु शर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी साथ थे।

admin
Author: admin