DESH KI AAWAJ

राज्य सरकार द्वारा बिजली कु-प्रबंध के विरुद्ध भाजपा करेगी शुक्रवार को नसीराबाद जीएसएस पर प्रदर्शन

राज्य सरकार द्वारा बिजली कु-प्रबंध के विरुद्ध भाजपा करेगी शुक्रवार को नसीराबाद जीएसएस पर प्रदर्शन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद विधानसभा के भाजपा मंडल नसीराबाद , भाजपा मंडल भवानीखेड़ा , भाजपा ग्रामीण मंडल नसीराबाद द्वारा राज्य सरकार की कांग्रेस सरकार द्वारा बिजली के कु- प्रबंधन अघोषित कटौती के खिलाफ शुक्रवार को नसीराबाद जीएसएस पर धरना प्रदर्शन करेगी । भारतीय जनता पार्टी नसीराबाद अध्यक्ष एंव एडवोकेट महेश कुमार मेहरा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी एवं आम जनता राज्य सरकार द्वारा अघोषित विधुत कटौती से परेशान व त्रस्त है । जिस पर नसीराबाद क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यक्रर्ता 29 अप्रैल शुक्रवार को प्रातः 9 से 11 तक नसीराबाद जीएसएस पर धरना व प्रदर्शन करेगे । जिसमे भाजपा के तीनों मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारीयो सहित सभी मोर्चों के अध्यक्ष , पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा पूर्व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे ।

admin
Author: admin