मोहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा कविता महला को खेलो इंडिया अवार्ड मिलने पर कलेक्टर द्वारा किया सम्मानित।
दिव्यांग जगत संवादाता असिस्टेंट प्रो. राजपाल गोस्वामी राजगढ़ ( चूरू) मोहता स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रा कविता महला को खेलो इंडिया अवार्ड मिलने पर कलेक्टर द्वारा किया सम्मानित। मोहता कॉलेज की B.A Part-2 की छात्रा कविता महला को भारत सरकार के खेलो इंडिया पीएम अवार्ड मिलने पर चूरू जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग द्वारा 12 अन्य खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के साथ सम्मानित किया गया। तथा उनके साथ अनुभव साझा किए।बता दें की राजस्थान के चूरू जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ‘खेलो इंडिया’ में बेहतरीन उपलब्धियों के चलते पिछले हफ्ते जिला कलेक्टर सिद्धार्थ सिहाग को प्रधानमंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
कविता ने खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतियोगिता जो पुना महाराष्ट्र में संपन्न हुई जिसमें ने गोला फेंक (शॉट पुट) में सिल्वर मेडल प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रही, वही खेलो इंडिया यूथ गेम प्रतियोगिता गुवाहाटी असम में आयोजित प्रतियोगिता में भी शॉट पुट में सिल्वर मेडल प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इनके कारण खिलाड़ी कविता महला को खेलो इंडिया अवार्ड मे चयन हुआ। इस अवसर पर छात्रा कविता महला को मोहता कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर पीएस राठौड़ ने बधाई और शुभकामनाएं दी और महाविद्यालय परिसर में उभरते हुए खिलाड़ी का अभिनंदन व स्वागत किया गया। इस अवसर पर मोहता महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने खिलाड़ी कविता को बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


