300 साल पुराने सैन मंदिर में सैन जयंती महोत्सव का हुआ आयोजन
300 साल पुराने सैन मंदिर में सैन जयंती महोत्सव का हुआ आयोजन
[दिव्यांग जगत //पंडित पवन भारद्वाज ]
बानसूर की हरसोरा में अखिल भारतीय सैन समाज द्वारा करीब 300 साल पुराने सैन महाराज के मंदिर में सैन जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया।
जिसमें राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सभी समाज के लोगों को सैन जयंती के उपलक्ष में बधाई देते हुए कहा कि समाज के ऐसे आयोजन हमें ऐसे संत, तपस्वी जिन्होंने ईश्वर भक्ति ऐसी तल्लीनता से की। जिससे प्रसन्न होकर भगवान स्वयं सैन महाराज द्वारा किए जा रहे समाज उत्थान के कार्यों में लगकर सार्थकता प्रदान करते। इनकी भक्ति से प्रेरित होकर सैन समाज बंधु इनकी पूजा कुलदेव के रूप में करते हैं इसलिए हमें भी समाज के उन प्रेरणा स्रोत पूजनीय महापुरुषों और संतों के पद चिन्हों पर चलना चाहिए। जोकि समाज व युवाओं को अच्छे कार्यों में नई दिशा की ओर अग्रसर करें। सभी सैन बंधुओं ने सैन महाराज की शोभा यात्रा एवं कलश यात्रा का पूरे हरसौरा में नगरभ्रमण कराया तथा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान अखिल भारतीय सैन समाज हरसौरा के प्रधान ओमप्रकाश सैन, उपप्रधान नाथूराम, मंगतूराम सैन, अनिल शर्मा, महेंद्र सैनी, सतीश सैन, अभिषेक शर्मा, महेंद्र सैन, मोनू सैन, अशोक मास्टर, अनिल सैन, सोनू सैन, मुकेश सैन, मनोज सैन, चेतन सैन, प्रदीप सैन, ललित सैन, गौरव सैन, दीपक सैन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


