DESH KI AAWAJ

समाज में व्याप्त द्वेषता को समाप्त कर परस्पर भाईचारा बनाए–केजी कौशिक

समाज में व्याप्त द्वेषता को समाप्त कर परस्पर भाईचारा बनाए–केजी कौशिक

[दिव्यांग जगत =पंडित पवन भारद्वाज ]

बानसूर के खेड़ा श्यामपुरा की खेड़ा ग्राम पंचायत में भैरूं बाबा के मेले का आयोजन हुआ। *जिसमे मुख्य अतिथि राजस्थान भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक रहे।

मेले में ग्रामीणों द्वारा उनका साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से कहा की पिछले 2 साल जो कोरोना महामारी के चलते बड़े ही कठिन परिस्थितियों से गुजरे ऐसा समय ईश्वर पुनः ना दोहराए, उन हालातों में बहुत से लोगों द्वारा मानवता का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों का सहयोग किया। किन्तु आजकल जो समाज में द्वेषता एवं लूटपाट बढ़ रही है, उसे समाप्त करने के लिए हमारी युवा शक्ति को संस्कारवान व अच्छी शिक्षा के साथ रोजगार परक कौशल प्रदान करते हुए आपसी प्रेम एवम भाईचारा स्थापित करने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। साथ ही बेटियों को भी संस्कारवान एवं स्वावलंबी बनाने के लिए बिना किसी भेदभाव उच्च शिक्षा दिलाने का दायित्व निभाएं। मेले में लोक कलाकारों द्वारा रागनी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।
इस दौरान सतीश डेलीगेट, कृष्ण चंद डेलीगेट, पंचायत समिति सदस्य राममित्तल, लक्ष्मणसिंह पंच, बाबूलाल यादव, पप्पू राम गुर्जर, देशराज मेहरा, दिनेश यादव सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

admin
Author: admin