DESH KI AAWAJ

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई लाडनूं पुलिस ने अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ा

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई लाडनूं पुलिस ने अवैध शराब से भरा मिनी ट्रक पकड़ा

रणजीत राम / दिव्यांग जगत

लाडनूं। थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई नेशनल हाईवे संख्या 58 पर हुईं। इस बारे में लाडनूं थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि जरिए मुखबिर के एक ट्रक में अवैध शराब होने ने सुचना मिली थी। सुचना के बाद निम्बी टोल प्लाजा के पास पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई। पुलिस ने यहां खड़े मिनी ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में भारी में भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। थानाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान मिनी ट्रक नंबर RJ02-GA4091 में 625 पेटी अवैध शराब मिली है। जब्त की गई अवैध शराब स्ट्रॉग नींबू ब्रॉड की है।
नेशनल हाइवे संख्या 58 पर निम्बी जोधा के टोल प्लाजा के पास हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ ट्रक चालक हाथ नहीं लगा। पुलिस पहुंचने से पहले ही ट्रक चालक मौके से भाग छुटा। थानाधिकारी ने बताया कि ट्रक के केबिन में कागजी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं लाडनूं पुलिस के द्वारा पकड़ी गई अवैध शराब की बाजार कीमत करीब पच्चीस लाख रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ 625 पेटी अवैध शराब की लगी है। पुलिस ने बताया है कि जब्त की गई शराब आसपास के इलाके में बिकने वाली थी। लेकिन इससे पूर्व ही पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दे दिया।
निम्बी जोधा टोल प्लाजा पर हुई कार्रवाई के दौरान थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो के अलावा हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, रामस्वरूप विश्नोई, पुलिसकर्मी नवीन कुमार, बाबूलाल, गोपाल राम, जितेंद्र कुमार, रामधन, धर्मेन्द्र, प्रमोद, सुरेश व महिला कांस्टेबल किरण मौजूद थे।

admin
Author: admin