DESH KI AAWAJ

नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड वासियों विधुत कटौती के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

नसीराबाद हाउसिंग बोर्ड वासियों विधुत कटौती के सम्बन्ध मे उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में विगत कुछ समय की बिजली संबंधित समस्याओं के लिए आज सोमवार को कालोनी वासियो ने उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार बी.एल. सैन को ज्ञापन दिया गया । जिसमें बताया गया है की कॉलोनी में विगत कुछ समय से बिजली सप्लाई में समस्या आ रही है । क्षेत्र में लगभग 12 से 15 घन्टों की कटौती अनिश्चित तौर पर की जा रही । जबकि अभी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। यह एक शहरी क्षेत्र होते हुए भी ग्रामीण क्षेत्र से भारी कटौती का सामना कालोनी वासियो करना पड़ रहा है। घोर गर्मी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी परेशानी का सबब बना हुआ है।
इस सम्बन्ध मे तहसीलदार सैन ने बिजली विभाग के एईन से तुरंत बात कर समस्या का कारण जाना।
ज्ञापन देते समय उपाध्यक्ष शम्भू साहू ,पार्षद सरोज बिस्सा , पार्षद संदीप गुर्जर, पार्षद सत्यनारायण शर्मा,पार्षद महेंद्र डाबी,पार्षद दीपक साहू और महेश खींची , गोविंद सिंघल, मुरलीधर वैष्णव, ताऊ सिंधी, चंद्रप्रकाश , ओर नगरपालिका के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

admin
Author: admin