DESH KI AAWAJ

श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम देरांठू मे रविवार को हुई ग्राम सभा

श्री नगर पंचायत समिति के ग्राम देरांठू मे रविवार को हुई ग्राम सभा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पंचायत समिति श्री नगर , अजमेर मे ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग राजस्थान जयपुर के आदेश 429 मे 21 अप्रैल की पालना मे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के तहत 24 अप्रैल , रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव एवं सरोवर हेतू ग्राम सभाऐ आयोजित की गई । जिसमे साम्प्रोदा , तिलाना व तिहारी मे सहायक अभियन्ता रामदीन सिह गुर्जर । कानपुरा , जिलावडा व फारकिया मे महावीर प्रसाद शर्मा अतिरिक्त विकास अधिकारी । दिलवाडा , लवेरा व ढाल मे मनोज कुमार मोर्य सहायक विकास अधिकारी । भवानीखेडा , बिठुर व राजगढ़ मे सहायक विकास अधिकारी रामदेव लखारा । सनोद , रामसर व मावशिया मे सहायक विकास अधिकारी चन्द्र नारायण चोधरी । श्री नगर , कानाखेडी मे कनिष्ठ अभियंता हेमलता शर्मा । देरांठू , भटियाणी व लोहरवाड़ा मे तकनीकी सहायक सुरेश यादव । नान्दला , बाघसुरी व न्यारा मे तकनीकी सहायक इन्द्र जीत प्रजापत। राजोशी मे तकनीकी सहायक सु श्री अंकिता वर्मा व झडवासा मे वरिष्ठ लिपिक महेन्द्र कुमार सैन प्रभारी के सानिध्य मे ग्राम सभाऐ आयोजित की गई । ग्राम सभाओं मे ग्राम विकास के प्रस्तावो के साथ फ्लेग शिप योजना चिरंजीवी योजना के बारे मे जानकारी देकर स्वास्थ्य के सम्बन्ध के बारे मे आमजन को जागरूक किया गया । वही देरांठू पंचायत मुख्यालय पर सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता व सभा प्रभारी तकनीकी सहायक सुरेश यादव के सान्निध्य मे ग्राम सभा आयोजित की गई । सभा मे गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन , आजादी का अमृत महोत्सव कार्य का प्रस्ताव तैयार कर ग्राम सभा मे अनुमोदन , फ्लेग शिप चिरंजीवी योजना के बारे मे जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया । सभा मे कृषि विभाग से अजय वैष्णव , नरेगा सचिव पवन छीपा , चिकित्सा विभाग से नर्स इन्दपाल कौर , आगंनबाडी सहायिकाएं , आशा सहयोगनी सहित वार्ड मेम्बर व ग्रामीण उपस्थित थे ।

admin
Author: admin