ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में आज आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग फॉलोअपकैंप का ग्रामीणो ने किया बहिष्कार
ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा में आज आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों के संग फॉलोअपकैंप का ग्रामीणो ने किया बहिष्कार
डूब क्षेत्र में मैदान के लिए जमीन आवंटन करने से उपजा आक्रोश
ग्रामीणों के बहिष्कार पर मौके पर आये तहसीलदार ने नही दिया कोई आश्वासन
—————- ———–
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत मे आज शुक्रवार को आयोजित होने वाले फॉलो अप कैंप का ग्रामीणो ने बहिष्कार किया । जानकारी के अनुसार पंचायत लोहरवाड़ा में प्रशासन गांवों के संग कैंप वर्ष 2021 में सरकार द्वारा ग्रामीणों को लाभ देने के लिए कैंप लगाया था । जिसमे ग्रामीणों को अधिक से अधिक पट्टे देने के लिए सरकार ने एक आदेश दिनांक 26 नवंबर 21 को निकाला कि जिनके मकान वर्ष 2017 तक पंचायत की भूमि में बने है , उन्हे भी नियम 157 में निशुल्क पट्टे दिए जाए । परंतु ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के ग्रामीणों को कैंप 2021 में दिए आश्वासन के बाऊजूद आज तट पट्टे नही दिए गए है ।
इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुरा के खेल मैदान के लिए ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा ने कैंप 2020 में खसरा नंबर 519 के लिए प्रस्ताव दिया था । परन्तु तहसील के कारिंदो ने खसरा नंबर 521 में आवंटन करा दिया । जबकि यह नंबर तालाब के डूब क्षेत्र में है । तथा मौके पर आज भी पानी भरा है ।ओर यह आवंटन नियम विरुद्ध है। किसी भी डूब क्षेत्र में बच्चो का खेल मैदान नही हो सकता है ।
इस आवंटन को निरस्त करा कर पंचायत द्वारा दिए गए खसरा नंबर 519 में ही खेल मैदान आवंटन कराने के लिए ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा ने कैंप 2021 में फिर आवेदन किया था ।परंतु तहसील द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई ।
इसी प्रकार कैंप 2021 में लोहरवाड़ा में शमशान भूमि आवंटित की परंतु पटवारी ने शमशान भूमि को 150 फुट गहरी खान में तरमीम कर दिया ।
इन सभी समस्याओं को लेकर ग्रामीण तहसीलदार , उपखंड अधिकार नसीराबाद के पास कई बार गए परंतु आज तक समाधान नही किया गया ।
जिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आज , शुक्रवार को ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा मुख्यालय पर होने वाले फॉलो अप कैंप का ग्रामीणो ने पूर्ण रुप से बहिष्कार कर प्रशासन हाय हाय के नारे लगाए । केंप पर मौके पर आये तहसीलदार भवंरलाल सैन ने भी ग्रामीणों के केंप बहिष्कार पर कोई आश्वासन नही दिया । बहिष्कार के समय केंप सूना रहा । जिसमे ग्रामीण जन सेवा समिति अध्यक्ष जीवराज चोधरी , रिद्धकरण जाट , रामचन्द्र जाट , ईश्वर जाट , सत्यनारायण जाट , शकंरलाल , रसिद खन्ना सहित सैकड़ों ग्रामीण व महिलाएं उपस्थित थे । साथ ही अभी जारी खसरा नम्बर 4601 , 486 , 738 जसवन्तपुरा मे जारी भूमि पर ग्रामीणों को पटटे देने का आदेश जिला कलेक्टर ने आदेश मे जारी कर दिये थे । परन्तु जिला कलेक्टर के आदेश मे ग्रामीणों को दिऐ जा रहे पटटे मे डीएलसी रेट तय करने से ग्रामीण आक्रोशित है । कच्चे पक्के मकानों मे रहने वाले ग्रामीण डीएलसी रेट कैसे जमा करायेगे , जबकि पूर्व मे ग्रामीणों को बिना डीएलसी रेट पर पटटे जारी कीऐ गये थे । इससे भी ग्रामीण आक्रोशित है । ग्रामीणों द्बारा केंप का बहिष्कार प्रशासन को मिलने के बाद कोई अधिकारी मौके पर नही पहुंचे ।


