महावीर जन्मोत्सव एवम तेरस निमित भक्ति संध्या – तेयुप चलथान
महावीर जन्मोत्सव एवम तेरस निमित भक्ति संध्या – तेयुप चलथान
प्रभु महावीर के २६२१ वे जन्मोत्सव एवम तेरस निमित तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा तारीख 14.04.2022 को रात्रि 9.00 बजे भक्ति संध्या का आयोजन तेरापंथ भवन चलथान में किया गया । प्रभु महावीर स्वामी के मंगल गीत की प्रस्तुति से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तेयुप अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने भक्ति संध्या में पधारे सभी भक्तो का तेयुप चलथान की ओर से स्वागत अभिनंदन किया गया । आज के कार्यक्रम की रूपरेखा तेयुप संस्कार प्रभारी भाविक बाबेल एवम सहप्रभारी निर्मल दक द्वारा तैयार की गई । भक्ति संध्या में तेरापंथ सभा चलथान के उपाध्यक्ष श्री जयंती नौलखा , सभा सदस्य श्री नेमीचंद बाफना ,श्री चांदमल बाफना ,अणुव्रत समिति अध्यक्षा श्रीमती लीना चोरड़िया ,एवम महिला मंडल की उपस्थिति रही भक्ति संध्या में श्रीमति रंजुला सिंघवी ,आरती बाफना ,दीपक खाब्या ,बिपिन पितलिया ,खुशी खाब्या ,वंदन दुगड़ ,विराट खाब्या ,निर्मल दक ,अमित नौलखा एवम भाविक बाबेल द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी गई । आभार ज्ञापन तेयूप मंत्री दीपक खाब्या ने किया । विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी


