DESH KI AAWAJ

अभातेयुप जैन संस्कारक प्रशिक्षण त्रिदिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में तेयुप चलथान के चार संभागी

अभातेयुप जैन संस्कारक प्रशिक्षण त्रिदिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में तेयुप चलथान के चार संभागी

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा त्रिदिवसीय जैन संस्कारक प्रशिक्षण ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन zoom app पर रात्रि 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया । जिसमे कुल 351 शाखा परिषद से 38 सभागियो ने भाग लिया । उसमे तेयुप से चलथान ज्ञान दुगड़ ,मनोज कावड़िया ,दीपक खाब्या ,विकेश दक के साथ कुल 4 सदस्यो ने भाग लिया । कार्यशाला में प्रशिक्षण हेतु जैन संस्कार विधि के मुख्य प्राध्यापक कहूं या प्रशिक्षक ऐसे श्री डालमचंद सा नौलखा द्वारा सभी 38 संभागीयो को विधिवत मंत्रो को अर्थ के साथ समझाने , बोलने एवम सिखाने का प्रशिक्षण दिया गया । कार्यक्रम में अभातेयूप अभूतपूर्व अध्यक्ष श्री मर्यादा कोठारी , अभातेयुप संगठन मंत्री श्री श्रेयांश कोठारी ,श्री विमल गुणेचा का भी मार्गदर्शन रहा । कार्यक्रम को तीनो दिन सुव्यवस्थित रूप से संभालने का श्रेय अभातेयुप जैन संस्कारक टीम से राष्टीय प्रभारी श्री राकेश जैन ,सहप्रभारी श्री संजय भंडारी ,श्री आशीष दक एवम ऑनलाइन कार्यशाला प्रभारी श्री प्रवीण सिंघी ,श्री श्रेयांश गोलछा ,शुद्ध उच्चारण टीम के लिए श्री मनीष मालू ,श्री राजेश छाजेड के कर कंधो पर रहा । तीनो दिन कार्यक्रम का सफल संचालन अभातेयुप जैन संस्कार टीम राष्टीय प्रभारी श्री राकेश जैन द्वारा किया गया । अंत में प्रतिदिन सभी संभागीयो को मुख्य प्रशिक्षक श्री डालमचंद नौलखा द्वारा मंगलपाठ का श्रवण करवाया गया । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक द्वारा दी गई ।

admin
Author: admin