263 वे अभिनिष्क्रमण दिवस पर आयोजित धम्म जागरण – तेयुप चलथान
263 वे अभिनिष्क्रमण दिवस पर आयोजित धम्म जागरण – तेयुप चलथान
तेरापंथ धर्म संघ के प्रथम आचार्य क्रांतिकारी वीर भिक्षु द्वारा 263 वर्ष पूर्व आज ही के दिन स्थानकवासी धर्मसंघ के आचार्य रघुनाथजी से सेदांतिक मतभेदों को लेकर राजस्थान में स्थित बगड़ी गांव से अभिषिक्रमण किया । और उसके बाद तेरापंथ धर्मसंघ का निर्माण हुआ । और आज उसी अभिनिष्क्रमण दिवस के निमित तेरापंथ युवक परिषद चलथान द्वारा रात्रि 9 बजे तेरापंथ भवन चलथान में धम्म जागरण का आयोजन रखा गया । जिसमे अनेक भिक्षु भक्तो ने अपनी प्रस्तुति दी । तेयुप चलथान अध्यक्ष ज्ञान दुगड़ ने कार्यक्रम में पधारे सभी भिक्षु भक्तो का स्वागत अभिनंदन किया । ॐ भिक्षु नमो नमः सामूहिक जाप से कार्यक्रम की शुरुआत की गई । तेरापंथ सभा मंत्री श्री सुरेशचंद्र पितलिया , रेणु बेन सिंघवी , महिला मंडल चलथान द्वारा गीतिका की प्रस्तुति दी गई । आभार ज्ञापन तेयूप मंत्री दीपक खाब्या ने किया । कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी


