DESH KI AAWAJ

बाल विवाह की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

बाल विवाह की रोकथाम के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित
———––—————

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया (आखातीज), पीपल पूनम एवं अन्य अबूझ सावों के अवसरों पर बाल विवाह की रोकथाम के लिए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर के कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती रूचि मौर्य तथा सहायक प्रभारी अधिकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती विमलेश डेटानी होंगे। यह नियंत्रण कक्ष आगामी आदेश तक 24 घंटें कार्यरत रहेगा। इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 0145-2630304 पर बाल विवाह के संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

admin
Author: admin