DESH KI AAWAJ

यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भादरा आगमन पर ज्ञापन देकर की रेलवे से जुड़ी समस्याओं के हल की मांग

यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भादरा आगमन पर ज्ञापन देकर की रेलवे से जुड़ी समस्याओं के हल की मांग
नियामतजमाला_
भादरा, 18 अप्रैल / यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड के चेयरमैन रमेशचंद्र रत्न ने सोमवार को भादरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया व नागरिकों की मांग पर यात्रियों की सुविधा के लिए लघु शेड, पर्याप्त सफाई,पेयजल, लाइट व बैठने की व्यवस्था आदि कराने के आदेश अधिकारियों को दिए । उनके भादरा आगमन पर उन्हें रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के हल की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिए गए। इस अवसर पर सिद्धमुख तहसील विकास एंड किसान संघर्ष मोर्चा की ओर से महेन्द्र सिंह सहारण, सुरेश भाटिया, जयवीर बेनीवाल, गौरीशंकर एवं सिद्धमुख तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर उनसे सिद्धमुख होकर चलने वाली लम्बे रुट की एक्सप्रेस गाड़ियों का सिद्धमुख में ठहराव कराने की मांग की। इन्होंने यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन को बताया कि एक्सप्रेस गाड़ियों का सिद्धमुख ठहराव होने से सिद्धमुख समेत इसके आसपास के 25-30 गांवों को इसका लाभ मिलेगा,क्योंकि सिद्धमुख के आस पास के हजारों युवक दिल्ली एनसीआर में प्राइवेट कंपनियों में नौकरी करते हैं तथा काफी लोग दिल्ली एम्स में इलाज कराने के लिए भी जाते रहते हैं। एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के ठहराव से इन सभी को अच्छी रेल यातायात सुविधा मिलेगी और सरकार को राजस्व भी मिलेगा। शिष्टमंडल के अनुसार यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उन्हें आश्वासन दिया हैं कि कुछ समय लग सकता है किन्तु उनकी समस्या का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन को भादरा आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एक शिष्ट मंडल ने भी उन्हें ज्ञापन देकर भादरा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की। कांग्रेस की ओर से ज्ञापन देकर मिलने वालों में मालचंद राजपुरोहित कॉ – आर्डिनेटर आईटी सेल, भंवर खां कायमखानी, महमूद भाटी, इशपाक अहमद इरसाद, भूपेन्द्र सोनी, सेवादल के सहजाद भाटी व एड.राजेश नेहरा आदि शामिल थे।

फोटो- यात्री सेवा समिति रेलवे बोर्ड चेयरमैन को ज्ञापन देते समय शिष्टमंडल सदस्य

admin
Author: admin