नसीराबाद मे चल रही बीड़ी श्रमिकों की हड़ताल समाप्त
नसीराबाद मे चल रही बीड़ी श्रमिकों की हड़ताल समाप्त
भाजपा नेताओं ने कराई पहल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद में एक सप्ताह से चल रही बीड़ी श्रमिकों की हड़ताल मगलंवार को बीड़ी कारखाना मालिकों तथा बीड़ी श्रमिकों के मध्य भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा , भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी गुर्जर तथा मंडल मंत्री उषा पथरिया , योगेश पथरिया ने पुल का काम कर समझौता कराया । कारखाना यूनियन के नेता भीम शर्मा ने बताया कि बीड़ी मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी 148 रुपया 14 पैसे के स्थान पर नसीराबाद कारखाना मालिकों द्वारा प्रत्येक मजदूर को 1000 बीडी पर 150 रुपये मजदूरी दी जा रही थी । जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से ज्यादा दी जा रही थी । परंतु बीडी श्रमिकों द्वारा अपनी मजदूरी बढ़ाने को लेकर एक सप्ताह से लगातार हड़ताल की जा रही थी । उक्त हड़ताल को भाजपा नेताओं ने कारखाना मालिकों तथा बीड़ी श्रमिको से बातचीत कर मध्यस्था कर दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए 1000 बीड़ी की मजदूरी 162 रुपये करने का निर्णय करवाया । जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से 13 रुपए 86 पैसे प्रति हजार बीड़ी अधिक बनता है । जिसको दोनों पक्षों ने सर्वसम्मति से व स्वेच्छा से सहर्ष स्वीकार किया । जिस पर बीड़ी श्रमिकों तथा कारखाना मालिकों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट महेश मेहरा , महिला मोर्चा अध्यक्ष सावित्री देवी गुर्जर , भाजपा मंडल मंत्री उषा पथरिया , भाजपा नेता योगेश पथरिया को हड़ताल समाप्त करवाने व दोनों पक्षों के मध्य समझौता कराने के लिए धन्यवाद दिया । उषा पथरिया ने बताया कि सभी बीड़ी श्रमिक अपने काम पर लौट आएंगे , तथा कारखानों में पूर्व की भांति वापस श्रमिकों व कारखाना मालिकों की चहल पहल रहेगी ।


