राजगढ़ धाम कन्या भ्रूण हत्या महापाप’ से गूंजा
‘राजगढ़ धाम कन्या भ्रूण हत्या महापाप’ से गूंजा
भेरव धाम द्बारा 3 मई ( अक्षय तृतीया ) पर सातवां सर्वजातीय निशुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन कराने पर भी की चर्चा
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एंव धार्मिक स्थल श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ चौरीटैबल ट्रस्ट के तत्वावधान में चम्पालाल महाराज के सान्निध्य व अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल की उपस्थिति में रविवार को आए हुए देश-प्रदेश के श्रद्धालुओं के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली गई । जिसमे देश भर के हजारो की संख्या में भक्तो ने भाग लेते हुए महाराज की प्रेरणा से कन्या भूण हत्या रोकने का तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संकल्प लिया। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में अखिल भारतीय रावत समाज के महंत सावरराम महाराज, समाजसेवी नीतिन शर्मा सहित सभी श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्तिभाव से भाग लिया। रैली में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं ने ‘कन्या भ्रूण हत्या महापाप है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ जैसे कई नारों से पूरे राजगढ़ गाँव को गुंजायमान कर दिया।
रैली से पूर्व चम्पालाल महाराज ने धाम पर रविवारीय मेले में आए हुए हजारो श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का समर्थन करना चाहिए और समाज को लड़कियों को शिक्षित करने के लिए आगे आना चाहिए। रैली को अतिरिक्त जिला कलेक्टर व महंत सावरराम महाराज ने भी सम्बोधित किया।
प्रवक्ता सेन ने यह भी बताया कि आगामी 3 मई को राजगढ़ मसाणिया भैरवधाम चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के पिता मदनलाल सेन व धर्मपिता इन्द्रलाल जोशी की स्मृति में सातवाँ सर्वजातीय निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जा रहा है। रविवारीय मेले से पूर्व चम्पालाल महाराज के सान्निध्य में भैरव भक्त मण्डल के सदस्यों की एक मीटिंग आयोजित की गई । जिसमें सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों के बारे में चर्चा की गई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर व महंत सावरराम महाराज का चैरीटेबल ट्रस्ट की और से स्वागत सत्कार भी किया गया। धाम पर व्यवस्थापक ओमप्रकाश सैन, अविनाश सेन, राहुल सेन,रमेश सेन श्रीनगर सरपंच दिलीप राठी, नान्दला सरपंच मान सिंह, कुलदीप मेघवशी, ज्ञान सिंह भवानीखेड़ा सरपंच,भंवर सिंह झडवासा सरपंच,सलीम, सुरेन्द्र गुर्जर , देवेन्द्र गुर्जर, राजू गुर्जर,गोपाल गुर्जर नाहरपुरा , पूर्व सरपंच श्रीकिशन गुर्जर, प्रकाश रांका, दिनेश सैन, कमलेश सुनारीवाल, राहुल सैन प्रीतमपुरी वाले आदि मोजूद थे।


