नसीराबाद नगर पालिकाध्यक्ष कार्यवाही से नसीराबाद क्षेत्र की सड़कों का रूका हुआ डामरीकरण का कार्य हुआ शुरू
नसीराबाद नगर पालिकाध्यक्ष कार्यवाही से नसीराबाद क्षेत्र की सड़कों का रूका हुआ डामरीकरण का कार्य हुआ शुरू
बस स्टैंड आदि सड़के वर्षों बाद चमक उठी ,शेष सड़कों का निर्माण कार्य भी शीध्र प्रारम्भ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद मे वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण कार्य की लगातार मांग की जा रही थी । जिस पर पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने नगर पालिका के साथ छावनी क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए अथक प्रयास से मुख्य मंत्री बजट घोषणा में नगर पालिका को 3 करोड़ 29 लाख रुपए आवंटित करवाए । जिससे सड़को का शुभारम्भ पूर्व में हो गया था । लेकिन बाद में बिना युक्ति युक्त कारण के सड़क निर्माण रोक दिया गया था । जिस पर पालिकाध्यक्ष ने कार्यवाही करते हुए क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखा । जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा तुरन्त संज्ञान लेते हुए सम्बन्धित विभाग को निर्देशित किया । जिसके बाद बस स्टैंड परिसर , मिशन कंपाउंड के साथ बाकी सड़को का डामरीकरण शुरू हुआ । पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने बताया कि विकास कार्य में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी अब शीघ्र ही सड़को का निर्माण कार्य पूर्ण होगा ।नगरपालिका अध्यक्ष शारदा गोमा का नसीराबाद की वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण कराना अपना एक सपना था । जो अब पूरा हुआ है । जिनमें 10 किलो मीटर सड़क के डामरीकरण को शीघ्र पूर्ण करवाया जाएगा तथा आगामी दिनो मे 15 किलो मीटर सड़क का निर्माण का प्रस्ताव अनुशंसा करते हुए भेज दिया है । जिसका कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा । नसीराबाद की सभी 25 किलो मीटर सड़को का निर्माण कार्य पुर्ण होने पर संपूर्ण नसीराबाद की सड़क चमचमाती नजर आएगी और आमजन को क्षतिग्रस्त सड़कों से राहत मिलेगी । डामरीकरण का कार्य प्रारम्भ के समय एडवोकेट राजेश कुमार गोमा ,समाजसेवी हरीश गोमा, सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे । यह डामरीकरण प्रारम्भ होने से सभी क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया।


