श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर भक्तों का उमडा सैलाब
श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर भक्तों का उमडा सैलाब
जन्मोत्सव पर मावे से बने केक को काटकर हनुमान जन्मोत्सव मनाया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एंव धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर शुक्रवार की रात्रि को भजन संध्या आयोजित की गई । धाम के पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर शुक्रवार सुबह अखण्ड रामायण पाठ पडित सत्यप्रकाश दाधीच एवं आदित्य दाधीच के मन्त्रोच्चारण के द्वारा मण्डल आदि स्थापित कराने के पश्चात प्रारम्भ किया गया था । जिसका समापन शनिवार को हवन यज्ञ के साथ हुआ । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढाकर फुलो से श्रृंगार किया गया । शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मन्दिर को गुब्बारों व फुल मालाओं से सजाकर दिन मे 12 बजे के करीब बालाजी महाराज की महाआरती के पश्चात मावे से बनाया केक काटकर गाजे बाजे के बाद हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया । इस अवसर पर मन्दिर को आकर्षक विधुत लाईटों से सजावट की गई है । हनुमान जन्मोत्सव पर आस पास के क्षेत्रों से भी भक्त गण गाजे बाजे के साथ बालाजी का झण्डा लेकर आये । इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर , नसीराबाद सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मीणा , देरांठू सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , भटियाणी पूर्व सरपंच कैलाश चन्द तैला भी उपस्थित थे । हनुमान जन्मोत्सव पर देर रात्रि तक बालाजी के दर्शन करने हेतू दर्शानार्थियों का ताता लगा रहा ।


