DESH KI AAWAJ

समराथल फाउंडेशन का लोक समागम कार्यक्रम 2022 संपन्न

समराथल फाउंडेशन का लोक समागम कार्यक्रम 2022 संपन्न

दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

सेड़वा -समराथल फाउंडेशन सोसाइटी समाज के होनहार और जरूरतमंद प्रतिभाओं के रोजगारोन्मुखी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के पुनीत उद्देश्य हेतु पिछले 5 वर्षों से कार्यरत हैं। इस वर्ष का वार्षिक सम्मेलन एवं आमसभा का आयोजन आज गुरु जंभेश्वर सेवा सदन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश विजय विश्नोई ने बताया कि शिक्षा से ही वास्तविक समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। समराथल फाउंडेशन ने जरूरतमंद और होनहार प्रतिभाओं को संबल प्रदान कर उनके परिवारों को खड़ा किया है ऐसे नवाचार समाज की सच्ची सेवा है। समाज को आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मान्यता नहीं देनी चाहिए। उन्होंने फाउंडेशन के क्षेत्र में विस्तार की भी इच्छा जताई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फाउंडेशन का कार्य क्षेत्र जोधपुर संभाग को बदलकर पूरे राजस्थान स्तर पर करने की महती आवश्यकता है। जस्टिस विजय विश्नोई ने जरूरतमंद बालिकाओं कि शिक्षा में मदद करने और समराथल फाउंडेशन में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया। जस्टिस विजय विश्नोई ने समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।


समराथल फाउंडेशन बाड़मेर के सदस्य प्रकाशचंद्र खिलेरी ने बताया कि समराथल फाउंडेशन द्वारा आयोजित लोक समागम कार्यक्रम की अध्यक्षता समराथल फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं एम्स जोधपुर के उपनिदेशक एन आर बिश्नोई द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में एन आर बिश्नोई ने पिछले 5 वर्षों तक फाउंडेशन की मदद करने वाले भामाशाहों का आभार जताया। उन्होंने फाउंडेशन के लिए काम करने वाले खंडीय समन्वयकों के कार्यों की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में फाउंडेशन द्वारा कोरोना की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जो सफलताएं अर्जित की गयी है वह बहुत ही उत्साहजनक है भविष्य में फाउंडेशन अच्छा परिणाम देगा इसके लिए भी समाज को उन्होंने आश्वस्त किया। फाउंडेशन के विशिष्ट अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कैलाश बिश्नोई उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ने बताया कि समाज के बुद्धिजीवियों ने मिलकर के जो समराथल फाउंडेशन की बुनियाद रखी है उसे निरंतर प्रज्वलित करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोगों को मुख्यधारा में लाने के लिए तथा समाज के युवाओं को अपराध प्रवृति से बचाने के लिए समराथल फाउंडेशन एक आशा की किरण है यह निरंतर प्रज्वलित होती रहे ऐसा समाज के बुद्धिजीवी प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में समराथल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर श्री ओम प्रकाश बिश्नोई ने संबोधित करते हुए बताया कि समराथल फाउंडेशन समाज के बुद्धिजीवियों का एक विचार था जिसको इस परिणति तक पहुंचाने के लिए समराथल फाउंडेशन परिवार ने कड़ा संघर्ष किया है विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आज 5 वर्ष बाद जो परिणाम दिखाई देने लगे हैं निश्चित रूप से इसकी गति आने वाले समय में बढ़ाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ऐसे पुनीत कार्य में लगे हुए संगठन के लिए समाज के भामाशाह को मुफ्त हाथों से मदद करने की अपील की। श्री विश्नोई ने बताया कि समाज जितना सहयोग करेगा उसका सौगुना प्रतिफल समराथल फाउंडेशन समाज को लौटाएगा। समराथल फाउंडेशन के महासचिव डॉ धर्मपाल द्वारा समराथल फाउंडेशन का लेखा जोखा एवं संगठन की क्रिया विधि का पूरा विवरण पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में इंजीनियर भागीरथ खावा द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रेमसुख डेलू पुलिस अधीक्षक जामनगर गुजरात एवं परी विश्नोई आईएएस के वर्चुअल विचार सुनाए गए। समराथल फाउंडेशन द्वारा किए गए पिछले 5 वर्षों के कार्यों की डॉक्यूमेंट्री एलईडी के माध्यम से प्रस्तुत की गई। समराथल फाउंडेशन द्वारा चयनित प्रतिभाओं एवं भामाशाहों को स्मृति चिह्न देकर के सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महेश धायल सामाजिक कल्याण अधिकारी एम्स जोधपुर एवं डॉ गोपेश पवार द्वारा द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पुलिस उप अधीक्षक बुधाराम बिश्नोई एवं एसडीएम श्याम बिश्नोई द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भगवानाराम बिश्नोई रिटायर्ड अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सुजाना राम बिश्नोई रिटा.मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग हरियाणा ने भी अपना उद्बोधन दिया। आयोजन के दौरान समराथल फाउंडेशन के सदस्यों की आम सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें ओमप्रकाश विश्नोई अतिरिक्त कलेक्टर बाड़मेर को समराथल फाउंडेशन का नया अध्यक्ष सर्व सहमति से निर्वाचित किया गया। कार्यक्रम केआयोजन के दौरान सीए मांगीलाल विश्नोई, प्रो ओपी बिश्नोई आरजेएस पवन कड़वासरा, एवं श्याम सुंदर विश्नोई, एसडीएम सुनील पवार, निरमा विश्नोई, समाजसेवी अमरचंद दिलोया, आर पी एस अनिल सारण,बाबूलाल बिश्नोई,खेराज राम कावा, पाबू राम सियाग,डॉ पुष्पेंद्र जानी, प्रमोद विश्नोई डॉ प्रशांत विश्नोई, प्रदीप जानी जगदीश भादू ,जय प्रकाश विश्नोई, पाबूराम डारा, डॉ भंवरलाल उमरलाई ,बाबू राम बिश्नोई ,महिपाल जानी,गोगा राम खिचड़,संजय गिला, रामरख विश्नोई, संग्राम खिलेरी सहित समाज के गणमान्य नागरिक, भामाशाह एवं समराथल फाउंडेशन की प्रतिभाएं उपस्थित थीं।

admin
Author: admin