DESH KI AAWAJ

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर भजन संध्या आज

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर भजन संध्या आज

शनिवार को मावे से बने केक को काटकर हनुमान जन्मोत्सव मनाया जायेगा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एंव धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मन्दिर पर आज शुक्रवार की रात्रि को भजन संध्या आयोजित होगी । धाम के पुजारी मुकेश वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर आज शुक्रवार सुबह अखण्ड रामायण पाठ पडित सत्यप्रकाश दाधीच एवं आदित्य दाधीच के मन्त्रोच्चारण के द्वारा मण्डल आदि स्थापित कराने के पश्चात प्रारम्भ किया गया । जिसका समापन शनिवार को हवन यज्ञ के साथ होगा । साथ ही आज रात्रि को भजन संध्या आयोजित की जायेगी । इस अवसर पर बालाजी महाराज के विशेष चोला चढाकर फुलो से श्रृंगार किया जायेगा । शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मन्दिर को गुब्बारों व फुल मालाओं से सजाकर दिन मे 12 बजे के करीब मावे से बनाया केक काटकर गाजे बाजे के बाद हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जायेगा । इस अवसर पर मन्दिर को आकर्षक विधुत लाईटों से सजावट की गई है । हनुमान जन्मोत्सव पर आस पास के क्षेत्रों से भी भक्त गण गाजे बाजे के साथ बालाजी का झण्डा लेकर आयेगे ।

admin
Author: admin