DESH KI AAWAJ

नसीराबाद शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती का पर्व

नसीराबाद शहर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती का पर्व

शहर वासियों ने किया जुलूस का जगह-जगह किया स्वागत

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद शहर में गुरुवार को दिगंबर जैन समाज द्वारा महावीर जयंती का पर्व बड़े ही धूम धाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस पर्व पर सकल दिगम्बर जैन द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई । जिसमे ढोल , बैंड बाजे , बग्घी घोड़े वह ऊंट पर भगवान महावीर की मनमोहक विशाल झांकियां भी सजायी गई । शोभायात्रा नगर के सुभाष गंज अनाज मंडी से प्रारंभ होकर हनुमान चौक , सदर बाजार , मोतीलाल चौराहा , पांच बत्ती चौराहा , गांधी चौक होते हुए ज्ञान सागर समाधि स्थल पर पहुंची । पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते जैन समाज के लोगों ने महावीर जयंती का पर्व घरों में ही मनाया था । परंतु अब कोविड-19 की सभी गाइडलाइंस हटने के बाद विशाल जुलूस निकाला गया। शोभायात्रा में जैन समाज कि सभी महिलाएं बुजुर्ग व बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

admin
Author: admin