खाटू श्याम बाबा के जागरण में झूमे श्रद्धालु , बाबा की महिमा का हुुुआ गुणगान
खाटू श्याम बाबा के जागरण में झूमे श्रद्धालु , बाबा की महिमा का हुुुआ गुणगान
[दिव्यांग जगत ] [पंडित पवन भारद्वाज 】
मुंडावर उपखण्ड के सोडावास में 11अप्रैल कस्बे में सोमवार कि रात को श्री श्याम सकीर्तन महोत्सव का आयोजन साय 8:15 से शुरू हुआ । जागरण में देश के विभिन्न स्थानों से आए भक्तों के अलावा स्थानीय श्रद्धालुओं ने बाबा की महिमा का गुणगान किया । श्री श्याम सखा मंडल अध्यक्ष रामपाल जांगिड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष जांगिड़ महासभा सोडावास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । जागरण कार्यक्रम अलवर मार्ग रॉयल चेंबर में हुआ । कार्यक्रम के आयोजक श्री श्याम सखा मंडल रहे । कार्यक्रम में छप्पन भोग ,अलौकिक श्रृंगार, फूलों की होली, बाबा का भव्य दरबार लगाया । महोत्सव में श्वेता शर्मा , सुनील जांगिड़ ,भारत खुराना बाबा के भजनों का गुणगान किया । ,,थाली भरकर लाई खीचड़ो , जीमो म्हारा श्याम धणी, जिमावे बेटी जाट की ,, झूम उठे श्रद्धालु। महोत्सव में आकर्षक झांकियां दिखाई गई । कार्यक्रम श्री ललित मोहनाचार्य पीठाधीश्वर प्रेम पीठ के सानिध्य में हुआ । श्री श्याम सखा मित्र मंडल के सदस्य भारत सुभाष गुप्ता , कृष्णा रामपाल जांगिड़ ,रेशमा देवी भारद्वाज , अजीत चौधरी, उजेन्द्र जांगिड़ मुंडावर, अनिल शर्मा , विष्णु जांगिड़ सरजीत गुरुजी , रोहिताश्व सैनी फौजी, मामचंद स्वामी, राजू शर्मा, रिंकू टिंकू चौधरी, मनीष ब्रहम प्रकाश शर्मा, घनश्याम सैनी, संजय चौधरी , दलीप यादव, घनश्याम शर्मा गुरुजी मुण्डवाड़ा सहित श्री श्याम सखा मंडल के सदस्यों ने अपनी जागरण में पूर्ण भूमिका निभाई । सोडावास


