श्री बामणियां बालाजी धाम मे चल रही अखण्ड रामायण पाठ का समापन सोमवार को
श्री बामणियां बालाजी धाम मे चल रही अखण्ड रामायण पाठ का समापन सोमवार को
रविवार को कराया कन्या भोजन
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल श्री बामणियां बालाजी धाम मे चल रही अखण्ड रामायण पाठ का समापन सोमवार को हवन यज्ञ के साथ किया जायेगा । मन्दिर पुजारी मुकेश वैष्णव ने बताया कि नौ दिन तक हर दूसरे दिन बालाजी के चोला बदलने के साथ श्रृंगार किया गया । इस अवसर पर प्रतिदिन बालाजी के दर्शन करने हेतू दर्शनार्थियों की भीड रही । रविवार को भक्तों के द्वारा बालाजी मे कन्या भोजन भी कराया गया ।


