रामनवमी पर गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
रामनवमी पर गाजे बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा
रणजीत राम / दिव्यांग जगत
लाडनूं। श्री राम नवमी के मौके पर रविवार को विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। क्षेत्र के मंदिरों में भगवान राम की पूजा व अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इसके साथ ही यहां शोभा यात्रा का आयोजन हुआ। लाडनूं तहसील के गांव निम्बी जोधा सियाराम बाबा मन्दिर से शोभा यात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। स्थानीय समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने शोभा यात्रा को रवाना किया।
सियाराम बाबा से रवाना हुई शोभा यात्रा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, टंकी तिराहे,कोयल चोराहा,सदर बाजार होते हुए बालाजी मन्दिर पहुंची जहां पर भगवान श्री राम की महाआरती की गई। दो साल बाद राम नवमी के मौके पर हुई शोभायात्रा को लेकर युवाओं में गजब उत्साह दिखने को मिला। सिर पर केसरिया साफा के साथ बड़ी संख्या में युवा वर्ग शोभायात्रा में शामिल हुआ।
इस दौरान बस स्टेंड व सदर बाजार में मुस्लिम समुदाय के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यहां शीतल पेय व शरबत पिला कर हिंदू मुस्लिम के बीच आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की। इस मौके पर सरपंच सुमन खीचड़,हिम्मताराम खीचड़, समाजसेवी हरीराम खीचड़,विजय सिंह, सम्पत सोनी,महेंद्र,भूराराम सीवर,ओमप्रकाश, पूर्णमल, श्यामसुंदर पंवार, नवरत्न खीचड़,रामावतार , अरविन्द, प्रभूराम, और अनेकों युवा शामिल रहे।


