DESH KI AAWAJ

वंचित विधार्थी मित्रों की सुनो सरकार,150 कर चुके हैं आत्महत्या

वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ ने सौपा ज्ञापन, संविदा पर भर्ती
करने की मांग

दिव्यांग जगत /डॉ जगदीश राजौरा

बयाना, 08 अप्रैल। वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अमित शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पंचायत सहायक भर्ती 2017 से वंचित रहे विद्यार्थी मित्रो को सरकार की जन घोषणा 2018 के अनुसार संविदा केडर मे शामिल किये जाने की मांग की है। संघ के रूपेन्द्रसिहं धाकड, खेमराज, हनुमान, कप्तान,वीरेन्द्र व गोविन्द आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2017 में भाई-भतीजावाद एवं अस्पष्ट नियमो के कारण मात्र 7000 विद्यार्थी मित्रो को जानबूझकर चयन से वंचित कर दिया गया। जिसके चलते 150 से अधिक वि़द्यार्थी मित्र बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या तक कर चुके है।

admin
Author: admin