MP के विशेष योग्यजन आयुक्त ने किया दिव्यांग जगत का विमोचन
खण्डवा- आज मध्यप्रदेश के विशेष योग्यजन आयुक्त श्री संदीप रजक जी ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय समाचार पत्र दिव्यांग जगत का विमोचन किया। खण्डवा से दिव्यांग जगत के प्रेस संवाददाता मंगल धुर्वे ने विशेष योग्यजन आयुक्त से मुलाकात की एवं उनको दिव्यांग जगत के बारे में बताया।

इस अवसर पर अनेक संस्थाओं के दिव्यांग पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंगल धुर्वे लगातार दिव्यांग जगत के माध्यम से दिव्यांग जनों की आवाज उठा रहे हैं एवं सरकार तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।

