Good News :दिव्यांगों को निःशुल्क मिलेंगे उपकरण
नि:शुल्क दिव्यांग सहायता शिविर समलेटी महुआ (दौसा) में
पूरे राजस्थान के दिव्यांगजनों को वितरित किये जायेंगे सहायक उपकरण
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
अलवर- श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर व सरपंच ग्राम पंचायत समलेटी के संयुक्त तत्वाधान में सरपंच निवास स्थान समलेटी (महुआ) दौसा में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए विशेष दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है! जिसमें चिकित्सकीय जांच के उपरांत दिव्यांगजनों को कृत्रिम पैर, कृत्रिम हाथ (कोहनी के नीचे) ,पोलियो ग्रस्त व्यक्तियों को कैलिपर,वैशाखीया,व्हीलचेयर,हाथ से चलाने वाली ट्राईसाईकिल,कान की सुनने की मशीन नि:शुल्क दिव्यांगजनों को वितरित की जाएंगी, दिनांक 8 अप्रैल से 9 अप्रैल तक रहेगा! इस दो दिवसीय दिव्यांग सहायता शिविर में प्रातः 10:00 बजे से साय: 5:00 बजे तक नि:शुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे! सभी लाभार्थी अपने साथ अपना आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आये! इस सहायता शिविर का आयोजन श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर व ग्राम पंचायत समलेटी के सरपंच प्रतिनिधि द्वारा किया जा रहा है! समलेटी के सरपंच प्रतिनिधि का कहना है की जो लोग दूर दराज के क्षेत्रों के है वो जयपुर जाने मे अस्मर्थ है वो यहा कैंप से पूरे राजस्थान के दिव्यांग यहा से चिकित्सकीय उपकरण नि: शुल्क प्राप्त कर सकते है! ये दो दिवसीय कैंप दिव्यांग जनों की सहायतार्थ किया जा रहा है! जोकि दिव्यांगों को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को इन उपकरणों की सहायता से दैनिक दिनचर्या को सरल व सुगम बनाने में पत्थर का मिल साबित होगी!


