राजगढ़ धाम पर छठ मेला कल
राजगढ़ धाम पर छठ मेला कल
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजगढ़ स्थित श्री मसाणिया भैरव धाम पर चैत्र नवरात्रा छठ का मेला महोत्सव गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि छठ मेले में देश-प्रदेश के हजारो श्रद्धालु भाग लेंगे। छठ के दिन मुख्य उपासक चम्पालाल महाराज के सानिध्य में बाबा भैरव की शोभायात्रा भक्तगणों द्वारा लाए गए हजारों झण्डों के साथ निकाली जाएगी। अतिथियों द्वारा प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। बाबा भैरव के आशीर्वाद, मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा के बाद चमत्कारी चिमटी का वितरण किया जाएगा तथा हजारों श्रद्धालु अखण्ड ज्योति के दर्शन करेंगे। चैत्र नवरात्रा छट मेले के दौरान माता कालिका, भैरव बाबा व मनोकामनापूर्ण स्तम्भ का विशेष सुन्दर फूलों से श्रृंगार किया गया है। प्रवक्ता सेन ने बताया कि बाबा भैरव का छट का मेला पूरे धूमधाम से भरेगा। महिलाओं व पुरूषों के लिए दर्शन करने की व्यवस्था के लिए अलग-अलग बेरिकेटिंगों की व्यवस्था की गई है। मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा व चमत्कारी चिमटी वितरण करने के लिए विशेष तैयारियाँ की गई है। सुचारू यातायात के लिए पार्किंग की विशेष इंतजाम किए गए हैं।

