DESH KI AAWAJ

नसीराबाद नगर पालिका को मिली आधुनिक जेटिग मशीन – जल्द मिलेगी फायर ब्रिगेड गाड़ी

नसीराबाद नगर पालिका को मिली आधुनिक जेटिग मशीनजल्द मिलेगी फायर ब्रिगेड गाड़ी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नगर पालिका नसीराबाद को पालिका अध्यक्ष के प्रयासों से माननीय मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार द्वारा सीवरेज सफाई व्यवस्था के लिए आधुनिक जेटीग मशीन भेजी गई । जिसमे पालिका अध्यक्ष शारदा मित्तल वाल गोमा ने बताया की राजस्थान सरकार क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर है । सम्पूर्ण नगर पालिका में गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन व्यवस्था है ।जिसकी सफाई के लिए जेटींग मशीन की मांग की गई थी । यह मशीन सीवरेज ब्लॉक खोलने के साथ जीरो लेवल तक सफाई भी करगी ।जिससे सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या का शीघ्र समाधान होने से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी ।इससे पूर्व भी 3 ऑटो टिपर प्राप्त हो गए थे ।जल्द ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी नगर पालिका को मिलेगी ।जिसका पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत का धन्यवाद सहित आभार जताया।

admin
Author: admin