DESH KI AAWAJ

कृष्ण गोपाल कौशिक ने किया बानसूर में एक दिवसीय दौरा, दुख दर्द में शामिल होते हुए सुनी जनसमस्याएं

कृष्ण गोपाल कौशिक ने किया बानसूर में एक दिवसीय दौरा दुख दर्द में शामिल होते हुए सुनी जनसमस्याएं

【दिव्यांग जगत 】
【पंडित पवन भारद्वाज 】

बानसूर
राजस्थान भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य कृष्ण गोपाल कौशिक ने बानसूर के विभिन्न गांवों में दौरा करते हुए मुख्य रूप से शाहपुरा, चैनपुरा लालपुरा, तूराना, कराना नयानगर कूंडली, झगड़ेत, नीमुचाना, चतरपुरा, बांधका, चतरपुरा मोड़, बानसूर, नोंदावली, हमीरपुर, हरसौरा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों एवं ढाणियों में लोगों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी तथा हादसों व आकस्मिक निधन पर पहुंचकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतृप्त परिवारों को सांत्वना दी। ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत होते हुए उनके निस्तारण को लेकर सम्बन्धित अधिकारी गणों को दिशा निर्देश दिए । जिनमे विशेष रूप से पानी, बिजली और चिकित्सा संबंधित समस्याएं शामिल थी। इस दौरान उनके साथ पूर्व सरपंच शिवलाल चौधरी, पूर्व लेखाधिकारी मांगेलाल, संजय शर्मा, प्रकाश मीणा, दशरथ सिंह राजपूत, दयाराम गुर्जर, अभिषेक शर्मा, महेंद्र सैनी, विकास कुमावत, सुरेश मेघवाल, प्रेम गौतम , सतीश शर्मा सहित अन्य लोग साथ रहे।

admin
Author: admin