DESH KI AAWAJ

10 लाख नये परिवारों का नाम जोड़ा जाएगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में

खास खबर- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना मे जुड़ेंगे नये नाम

10 लाख नये परिवारों का नाम जोड़ा जाएगा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में

सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत

अलवर- खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर है। योजना में नए नाम जोड़ने के लिए सरकार ने पोर्टल को खोलने और प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है की राज्य में पिछले 2 साल से खाद सुरक्षा परिवारों का आवेदन करने पर रोक लगी हुई थी। प्रदेश भर के करीब 10 लाख नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा से जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कि राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के नाम जोड़े जाने पर 18 मई 2020 को रोक लगा दी गई थी। इससे बड़ी संख्या में पात्र लोग योजना से वंचित चल रहे थे। अब राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बंद खाद्य सुरक्षा पोर्टल को शुरू करने के आदेश दिए हैं। इससे बड़ी संख्या में वंचित परिवारों को राहत मिलेगी।

खाद्य आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन ने आदेश जारी कर ई-मित्र के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ जनाआधार के माध्यम से दिए जाने व आधार नंबर सीडिंग करने के आदेश दिए हैं। जिले में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार ऐसे हैं जिनकी अपील उपखंड कार्यालयों में करीब दो साल से पेंडिंग चल रही है। ऐसे में इन आवेदनकर्ताओ को निशुल्क गेहूं का लाभ मिलेगा। ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद सुरक्षा के तहत पात्रता की सूची में जोड़ने की दृष्टि से 31 जनवरी 2022 तक लोगों को सूचीबद्ध किया जाएगा!

इस योजना के बारे पूर्ण जानकारी के बारे में दिव्यांग जगत के संवाददाता सुखराम मीणा ने बाबा नारायण दास ई मित्र सेवा केंद्र- बसई चौहान के संचालक रवि शंकर मीणा तथा राजीव गांधी सेवा केंद्र- बबेड़ी कियोस्क संचालक महेंद्र गुर्जर से बातचीत के दौरान दी खास जानकारी-

खाद्य सुरक्षा सूची योजना में नाम जुड़वाने के लिए इन निर्देशों का करे पालन:

  1. खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) में नाम जुडवाने हेतु आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसे प्रिंट कर लें।
  2. इसके बाद फॉर्म में आवेदक का नाम, परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भरें।
  3. राशन कार्ड का प्रकार सेलेक्ट करें।
  4. अपीलार्थी का नाम एवं पूरा पता भरें।
  5. ध्यान से पढ़कर घोषणा पत्र में हस्ताक्षर करें।
  6. आवेदन पत्र पूरी तरह भरने के बाद इसमें सम्बंधित दस्तावेज अटैच करें।
    फॉर्म तैयार होने के बाद इसे खाद्य विभाग या सम्बंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।
  7. आपके आवेदन की जाँच उपरांत आपका नाम भी खाद्य सुरक्षा योजना में जोड़ दिया जायेगा।

NFSA खाद्य सुरक्षा योजना में आवेदन के लिए अति आवश्यक दस्तावेज-

  1. राशन कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. जन आधार कार्ड
  4. पात्रता दस्तावेज (श्रमिक कार्ड, पेंशन पीपीओ संख्या,लघु सिमांत और अन्य समावेश श्रेणी)
admin
Author: admin