DESH KI AAWAJ

डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या कांड को लेकर चिकित्सकों में जबरदस्त आक्रोश

डॉ अर्चना शर्मा आत्महत्या कांड को लेकर चिकित्सकों में जबरदस्त आक्रोश

पुष्कर मे दो दिन का फिर किया कार्य का बहिष्कार

लालसोट के चिकित्सक डॉ अर्चना शर्मा को झूठे मुकदमे फंसाकर आत्महत्या हेतु बाध्य करने के विरोध में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ एवं ऑल राजस्थान इनसर्विस डॉक्टर्स के तत्वाधान में सभी चिकित्सक दो दिन का फिर कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया

आपातकालीन के अलावा समस्त चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । लालसोट की स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अर्चना शर्मा को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसा कर आत्महत्या के लिए बाध्य करने की घटना से राज का समस्त चिकित्सा समुदाय आहत ओर क्षुब्ध है ।अखिल राजस्थान सेवा चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ अजय चौधरी ने कहा कि इस जघन्य घटना के विरोध में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ द्वारा दो दिनों से चिकित्सको द्वारा गत दो दिनों से कार्य का बहिष्कार व सामूहिक अवकाश पर जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही नही करने पर दो दिन का फिर कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है । पूरे दिन के घटनाक्रम राज्य शासन द्वाराकार्यवाही नही करने के उपरांत आईएमए के निर्णय के साथ दो दिन 2 अप्रैल व 3 अप्रैल को ओपीडी कार्य के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। आपातकालीन सेवा के अलावा समस्त चिकित्सा सेवाओ का बहिष्कार किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस जघन्य अपराध को कारित करने वाले दोषी पुलिस अधिकारियों और समाज कंटक असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा कर स्वर्गीय डॉक्टर अर्चना शर्मा को न्याय नहीं दिया जाता है तो आगामी 1 अप्रैल से राज्य के सभी सेवारत चिकित्सक राजभर में अनिश्चितकालीन रूप से कार्य बहिष्कार पर जाने के आईएमए के निर्णय के अनुसार शामिल रहे । इसके अलावा ऑल राजस्थान इनसर्विस डॉक्टर्स एसोसिएशन के महासचिव डॉ शैलेंद्र लाखन ने भी कहा कि स्त्री रोग विशेषज्ञ को हत्या के झूठे मुकदमे में फंसा कर आत्महत्या के लिए बाध्य करने की घटना से राज्य का समस्त चिकित्सा समुदाय आहत ओर क्षुब्ध है ।इस जघन्य घटना के विरोध में अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ द्वारा 2 व 3 अप्रैल को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया । उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओ के अलावा समस्त चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

admin
Author: admin