DESH KI AAWAJ

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक हुई संपन्न

【पंडित पवन भारद्वाज 】【दिव्यांग जगत अलवर】

आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय नीमराणा पर जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्वलन वंदे मातरम एवं संगठन मंत्र के साथ प्रारंभ हुई । बैठक में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओम प्रकाश यादव भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित किया। बैठक की प्रस्तावना एवं व्रत जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने रखी। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा किसान मोर्चा पार्टी का मजबूत स्तंभ है । किसान मोर्चा की हर एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी साथ ही गहलोत सरकार की विफलताओं के बारे में बताया । किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रकाश यादव ने संबोधित करते हुए संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की । साथ ही संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर मंडल स्तर पर मंडल कार्यसमिति बैठक करने के दिशा निर्देश दिए । जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने संबोधित करते हुए कहा पार्टी का एक एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य कर रहा है । पार्टी के दिशा निर्देशानुसार संगठनात्मक कार्य करने का आश्वासन दिया । मंच का संचालन जिला महामंत्री बजरंग सिंह राजावत ने किया । अतिथियों का स्वागत जिला महामंत्री अनिल राठी द्वारा किया गया । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामवीर शाहाबादी भाजपा जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया आईटी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज जिला उपाध्यक्ष जगतसिंह चंदेला राज सिंह सूबेदार बने सिंह नरूका जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी जिला मंत्री भोमसिंह सैनी अर्जुनसिंह चौधरी कार्यसमिति सदस्य रामधन भाटी राजेंद्र लंबरदार पहलवान सिंह सुनील कुमार मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान बहादुर सिंह चौहान राजपाल सिंह चंदन पटेल सतनारायण जांगिड़ सुरेश गुर्जर कृष्ण यादव परविंदर सिंह हरीश चंद्र बिल्लू रावत अमर सिंह एवं किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin