DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे हर्ष एवं उल्लास के साथ बनाया भगवान 1008 श्री आदिनाथ जी का जन्म व तप कल्याणक

नसीराबाद मे हर्ष एवं उल्लास के साथ बनाया भगवान 1008 श्री आदिनाथ जी का जन्म व तप कल्याणक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद मे सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा आरिका पदम नंदिनी माता जी के सानिध्य में श्री आदिनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक पर्व बड़े धूमधाम से मनाया। इसी क्रम में शनिवार प्रातः प्रभात फेरी ,ध्वजारोहण ,शांति धारा ,अभिषेक, पूजा अर्चना करी के तत्पश्चात श्री जी की रथ यात्रा श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी से रवाना होकर सदर बाजार होती हुई ताराचंद जी सेठी की नसिया से होती हुई नगर भ्रमण करते हुए वापस यथा स्थान पहुंची। इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के सभी बुजुर्ग वर्ग ,पुरुष एवं महिलाएं व सभी बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इसी दौरान सकल दिगंबर जैन समाज का सामूहिक भोज का कार्यक्रम भी समोसरण भवन में रखा गया ।इस कार्यक्रम के बाद आरिका माता जी का मंगल विहार श्रीनगर की और हुआ। नवनियुक्त जैन युवा मंडल के अध्यक्ष हर्षद बडजात्या के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने आरिका माताजी का विहार नसीराबाद से श्रीनगर की और कराया और सांयकालीन सभी ने मिलकर श्री जी की महा आरती कर कार्यक्रम का समापन किया ।

admin
Author: admin