DESH KI AAWAJ

रामसर मे हुआ बंधन स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

रामसर मे हुआ बंधन स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित

व्यक्ति गत साफ सफाई के बारे मे किया जागरूक

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के रामसर कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और बालिका माध्यमिक विद्यालय में बंधन स्वास्थ्य कार्यक्रम के कर्मचारी रीना खान , सीमा चौधरी , दीपा वैष्णव तथा एरिया कोऑर्डिनेटर रोहित पारीक के द्वारा व्यक्तिगत साफ सफाई के बारे में जानकारी दी गई । जिसमे किशोरियों को महावारी और अन्य व्यक्तिगत बीमारियों से जागरूक किया गया । जिसमें किशोरियों को बताया गया कि मासिक धर्म के दौरान जो समस्याएं होती है उनको छुपाना नहीं चाहिए । कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को 7 स्टेप से हाथ धोना सिखाया गया और बताया की गंदगी से कितनी बीमारियां हो सकती है तथा जीएनएम प्रियंका ने भी माहवारी के बारे में किशोरियों को जानकारी दी । आयोजित इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश कुमार , कृष्णा , कांता , शशि कला , समीना बानो , रोजी जंवस , शांता शेखावत , मोहम्मद सादिक , डॉ राजीव जैन और बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शगुफ्ता खान नकवी आदि मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन बंधन कार्यक्रम के एरिया कोऑर्डिनेटर रोहित पारीक ने किया ।

admin
Author: admin