सरकार के खिलाफ वंचित विद्यार्थी मित्र,मांगो को लेकर धरना जारी
अपनी माँगो को लेकर वंचित विधार्थी मित्रों का शहीद स्मारक जयपुर में वंचित विधार्थी मित्र शिक्षक संघ द्वारा 33 जिलो के जिला अध्यक्षो द्वारा धरना जारी है
सुखराम मीणा / दिव्यांग जगत
अलवर- अखिल राजस्थान वंचित विद्यार्थी मित्र शिक्षक की प्रदेश कार्य करिणी संगठन मन्त्री संजय जोशी, सिकर जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिंह तँवर महेश पारिक, राजू शर्मा,टेक चंद, बजरंग , व अन्य सैकड़ो वंचित कार्यकारिणी के सदस्यो द्वारा ये अपील की गयी की वंचित विधार्थी मित्र अपने हक और रोजगार को पाने के लिए मांग पत्र सोपा है जीसमे की वंचित विधार्थी मित्रो को संविदा नियमो मे शामिल कर उन्हे भी रोजगार की मुख्य धारा में जोड़ा जाए!

वंचित विधार्थी मित्र शिक्षक संघ का मांग पत्र में ये मांगे प्रमुख है!
1.शिक्षा सहायक भर्ती- 2013 को आंशिक संशोधन के साथ रिओपन करें या अन्य इसके समकक्ष स्थाई भर्ती निकाल कर वंचित विधार्थी मित्रो को उसमे शामिल करें।
- छ: हजार ग्राम पंचायत सहायक की पोस्ट बढ़ाकर पंचायत सहायक भर्ती की जाये।
3.पूर्व मे कार्यरत छ: हजार वंचित विद्यार्थी मित्रों के पूर्व राजकीय अनुभव को मानते हुए संविदा सेवा नियमों में शामिल किया जायें। - 30 अप्रैल 2014 तक कार्य करने वाले वंचित विधार्थी मित्रो को सेवा नियमो मे शामिल किया जाए!

