DESH KI AAWAJ

मस्टरोल का कार्य चलते झाड़ी में छुपे टाइगर ने किया मजदूर पर हमला


मस्टरोल का कार्य चलते झाड़ी में छुपे टाइगर ने किया मजदूर पर हमला
राकेश अग्रवाल दिव्यांग जगत
सवाई माधोपुर खंडार रेंज के गीलाई सागर चौकी के पास मनरेगा के तहत मस्टररोल कार्य चल रहा था जहाँ मजदूर विष्णु चंद्र माली कार्य कर रहा था । इसी दौरान झाड़ी की ओट में छुपे हुए एक टाइगर ने अचानक से विष्णु चंद्र माली पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया ।मौके पर ही काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हल्ला करके टाइगर को भगाया। गंभीर हालत में घायल को खंडार के अस्पताल ले जाया गया।


जहां से गंभीर अवस्था को देखते हुए सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया । घायल को सवाई माधोपुर के सामान्य चिकित्सालय में लाने के पश्चात उसका चिकित्सा द्वारा त्वरित प्रभाव से उपचार किया गया लेकिन घाव गहरे होने के चलते घायल को जयपुर रैफर कर दिया गया । वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी भी सामान्य चिकित्सालय पहुंचे।

admin
Author: admin