जैसा कर्म करोगो वैसा फल अवश्य मिलेगा:- संत कृपाराम महाराज
जैसा कर्म करोगो वैसा फल अवश्य मिलेगा:- संत कृपाराम महाराज
संत तपस्या के बल से महकता है।
1 लाख 21 हजार आरती के लाभार्थी रहे शैतान सिंह गोदारा
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया
सेड़वा तहसील में
फागलिया:- पँचायत समिति के गंगासरा ग्राम पंचायत स्थित सीमावर्ती क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला माँ आशापुरा गोपाल गोवर्धन गौशाला में पूज्य रामस्नेही संत सुखरामदासजी महाराज के सानिध्य में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक कृपाराम महाराज ने कथा का वाचन करते हुए बताया कि मनुष्य जैसा कर्म करेगा वैसा फल अवश्य मिलेगा, हर मानव को कर्म का फल भोगना ही पड़ेगा इसलिए मानव मात्र को हमेसा अच्छे कर्म कर मनुष्य जीवन का उद्धार करना चाहिए ।
परमात्मा को भजने वाला परमात्मा का हो जाता है, सच्ची श्रद्धा हेतु व्यक्ति को भगवान से पहले खुद पर भरोसा होना जरूरी है की बात बताई ।
संतो की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि संत तपस्या के बल से महकता है , संतो का लगाव भगवान से होता है ओर जो हरि को भजता है वो हरी का हो जाता है ।
भागवत कथा का वाचन करते हुए कृष्ण व दुर्योधन के बीच युद्ध का वर्णन किया ।
बाल संत जगदीश जी ने आखिर मरणो रे,सुमरण कर लो राम रो,कहे कृष्णजी, सुनो विदुरजी आज हरी आए पावणा, मत दीजे मावड़ली ने दोष,कर्मा री रेखा न्यारी रे, सहित माला रो मणियों भजन वाली डोरी कीर्तन की प्रस्तुति के साथ उपस्थित गोभक्तो ने गोमाता की जय हो की आवाज के साथ पांडाल को गुजायमान किया ।
बालिकाओं ने झांकियों के द्वारा उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया ।
भागवत कथा की तीसरे दिन की आरती के लाभार्थी 1 लाख 21 हजार 151 के साथ शैतान सिंह पुत्र कालूराम गोदारा रोहिला व भोजन प्रसादी के लाभार्थी 25 हजार के साथ मूल सिंह पुत्र सवाई सिंह चौहान गंगासरा व दैनिक प्रसादी के भामाशाह 11 हजार के साथ शंकर मीणा मैनेजर पंजाब नेशनल बैंक सेड़वा रहे ।
गोशाला में टीन शेड के लाभार्थी 51 हजार के साथ गोपाराम पुत्र घमंडी राम शर्मा कृष्णपुरा बाधा, व 51 हजार के साथ जोगाराम पुत्र मदरूपाराम प्रजापत गंगासरा रहे ।
टीन शेड सहयोगी के रूप में विरमाराम पुत्र बादराराम खिचड़ सेडवा ने 11 हजार का सहयोग प्रदान किया ।
गौ माता के लिए 5100 रुपये बिजली बिल के लाभार्थी सुखराम देवासी बामड़ला डेर भंवार तथा जगराम प्रजापत पीरू का तला ने चारे की गाड़ी गोशाला को भेंट की ।
भागवत कथा का ऑनलाइन सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है ।
भगवत कथा में अनोप सिंह चौहान, सदराम सियाक,पुरखाराम खिचड़,जगराम प्रजापत,नरपत सिंह राजपुरोहित, गुमान सिंह चौहान,लक्ष्मण जाखड़,जयकिशन खिचड़, सहित आस पास के गांवों के सैकड़ो गोभक्त उपस्थित रहे ।


