दिव्यांगों को पांच बजने का इंतजार,कर सकते हैं सीएम घोषणा ?
विधानसभा: आज पारित होगा 2022- 23 का बजट, दिव्यांगों को है उम्मीद नई घोषणाओ से
जयपुर- वित्त वर्ष 2022-23 के लिए राज्य बजट सोमवार को विधानसभा से पारित किया जाएगा! मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम 5 बजे वित्त विधेयकों के जवाब देंगे!

इस दौरान सीएम गहलोत नई घोषणाएं भी कर सकते हैं उम्मीद है पिछले बजट और वर्तमान बजट में दिव्यांगों को निराशा हाथ लगी थी!
गौरतलब है कि पिछले 5-6 वर्षों से दिव्यांग पेंशन में वृद्धि नहीं हुई है, उम्मीद है कि सोमवार को शाम 5 बजे माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिव्यांगजनों की मासिक पेंशन बढ़ाकर दिव्यांगों के मायूस चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं ?
अभी हाल ही में पेश किए गए बजट से दिव्यांग नाखुश हैं क्योंकि पिछले 6 वर्षों से दिव्यांगों की पेंशन राशि नही बढ़ी हैं।

