विधायक का किया अभिनंदन एवं सम्मान
विधायक का किया अभिनंदन एवं सम्मान
राकेश अग्रवाल दिव्यांग जगत
सवाई माधोपुर राजस्थान सरकार द्वारा बजट सत्र में पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा के उपलक्ष में सवाई माधोपुर विधायक एवं मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार दानिश अबरार का सवाई माधोपुर के शिक्षक संगठनों एवं कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया अंबेडकर शिक्षक संघ एवं राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ तथा एनपीआरए संघ के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह मैं सम्मिलित सैकड़ों की संख्या में अध्यापकों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री के सलाहकार एवं विधायक दानिश अबरार का अंबेडकर संघ के जिला अध्यक्ष मुकेश रावल तथा तथा राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तेज सिंह जाट द्वारा माला एवं साफा पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर विधायक महोदय का सम्मान किया।
इस मौके पर विधायक महोदय द्वारा कर्मचारी समूह को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया गया कि भविष्य में कर्मचारियों के हित में सरकार द्वारा और भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे मैं मुख्यमंत्री का राजनैतिक सलाहकार होने के कारण कर्मचारियों के हित में अनेक सलाह दे चुका हूं वह जब लागू होंगे तब आपको मेरा वादा याद आएगा मैं जो कहता हूं वही करता हूं पुरानी पेंशन लागू करने के लिए मैंने कथा मेरे संग के अन्य युवा विधायकों द्वारा मुख्यमंत्री महोदय को बार-बार आप की मांग को पहुंचाया तथा उनका इस महत्वपूर्ण मांग के लिए ध्यान आकर्षित किया गया मुख्यमंत्री महोदय का मैं भी तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को 2004 से चले आ रही लंबित मांग को पूरा कर सभी को गौरवान्वित किया है सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद सम्मान समारोह के वक्त अनेक कर्मचारी एवं शिक्षा शिक्षक मौजूद थे छुट्टन लाल मीणा रामहेत मीणा रामराज मीणा रूपनारायण गुर्जर ओम प्रकाश मीणा हनुमान जांगिड़ इरफान खान तथा अन्य कई कर्मचारी मौजूद थे।


