DESH KI AAWAJ

महावीर स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह,बच्चे चले नयी डगर की और

नई डगर की ओर
श्री महावीर दिगंबर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय श्री महेन्द्र शाह वरिष्ठ अधिवक्ता राजस्थान उच्च न्यायालय एवं समस्त अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया ।
शिक्षा परिषद के अध्यक्ष श्री उमराव मल संघी उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार जैन पांड्या मानद मंत्री श्री सुनील बख्शी संयुक्त मंत्री श्री कमल बाबू जैन कोषाध्यक्ष श्री महेश काला संयोजक श्री प्रेमचंद छाबड़ा ने माननीय मुख्य अतिथि श्री महेंद्र शाह का माल्यार्पण कर स्वागत किया । विद्यालय प्राचार्य श्रीमती रेणु गोस्वामी ने पुष्प भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया ।
श्री सुनील बख्शी ने स्वागत उद्गार में कार्यक्रम परिचय देते हुए विद्यार्थियों को बताया कि सर्वप्रथम अपने जीवन का एक लक्ष्य निर्धारित करो और सभी दूसरे विचारों को अपने दिमाग से निकाल दो यही सफलता की पूंजी है ।
श्री उमराव मल संघी जी ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वयं निर्णय लेने की क्षमता और अपने विवेक को जागृत करें ।
इस अवसर पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपने उत्तरदायित्व को कक्षा 11 के विद्यार्थियों को सौंपा कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने अपनी भावनाओं को गीत गायन व नृत्य के माध्यम से अभिव्यक्त किया ।माननीय मुख्य अतिथि श्री महेंद्र शाह ने अपने आशीर्वचन में विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना की ।
सभी विद्यार्थियों को उनके ग्रुप फोटो प्रमाण पत्र प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई ।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्री महेश काला ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

admin
Author: admin