करनिकोट से खाटू श्याम के लिए डाक कावड़ रवाना
करनिकोट से खाटू श्याम के लिए डाक कावड़ रवाना
{अलवर मुंडावर संवाददाता }{पंडित पवन भारद्वाज}
सोडावास 14 मार्च करनिकोट गांव स्थित गोगाजी मंदिर से सोमवार को खाटू श्याम मंदिर के लिए डाक कावड़ रवाना हुई । गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई डाक कावड़ का ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में बस स्टैंड सहित जगह-जगह स्वागत किया । इस दौरान श्याम जी के भक्तों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर माहौल को भक्ति में भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया । इससे पहले गोगाजी मंदिर में ध्वज पूजन की गई । श्याम समिति के अवधेश भारद्वाज, संजू सेन , रोहित यादव, राजपाल यादव , संदीप प्रजापत , मनमोहन सहित 31 डाक कांवड़ श्रद्धालु खाटू श्याम के लिए रवाना हुए ।


