DESH KI AAWAJ

श्री सांवरिया सेठ जीनगर विकास संघ की मीटिंग संपन्न हुई

श्री सांवरिया सेठ जीनगर विकास संघ की मीटिंग संपन्न हुई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद मे सोमवार को रावण मेदान स्थित बालाजी मंदिर पर जीनगर समाज द्वारा चलित श्री सांवरिया सेठ जीनगर विकास संघ की मीटिंग रखी गई । मीटिंग में आय व्यय का लेखा-जोखा सोसाइटी सदस्यों को दिया गया। सोसायटी द्वारा सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर सोसायटी द्वारा उत्कृष्ट काम करने पर पार्षद महेंद्र डाबी , जीनगर समन्वय प्रतिनिधि अशोक सोनगरा , पत्रकार श्याम सिंह सांखला व बालमुकुंद डाबी द्वारा कार्यकारिणी सदस्यो को माला पहनाकर बधाई दी गई । सभी सदस्यों में ताली बजाकर सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया । उक्त बैठक में समाज के गणमान्य लोग भी मौजूद थे ।

admin
Author: admin