नसीराबाद के श्री बिहारी मंदिर मे आज होगा फागोत्सव
नसीराबाद के श्री बिहारी मंदिर मे आज होगा फागोत्सव
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के बिहारी जी रोड स्थित श्री बिहारी जी मंदिर में आज फागोत्सव मनाया जायेगा । श्री बिहारी जी मंदिर के प्रवक्ता पुजारी श्री सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि आज श्री बिहारी जी का मंदिर में रात्रि 9:15 बजे से बिहारी जी इच्छा तक श्याम भजनो की स्वर लहरियों के साथ फागोत्सव बनाया जाऐगा ।
इस फागोत्सव में सुप्रसिद्ध मांड गायक कलाकार बृजमोहन डांगी निवाई, कत्थक कलाकार अतुल, शास्त्रीय गायक अतुलित, तबला वादक रमजान खान टोंक एवं कई स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे । सभी धर्म प्रेमी रात्रि मे आयोजित इस प्राचीन श्री बिहारी जी मंदिर मे पहुंचकर फागोत्सव के धर्म लाभ उठाएं ।

