DESH KI AAWAJ

देरांठू मे 14 को फागण महोत्सव पर आयोजित होगी श्याम भजन संध्या

देरांठू मे 14 को फागण महोत्सव पर आयोजित होगी श्याम भजन संध्या

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के नजदीक देरांठू कस्बे के लम्बा बालाजी मन्दिर पर सोमवार , 14 मार्च को श्री लम्बा बालाजी नवयुवक मंडल की ओर से होली महोत्सव पर श्याम भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे फागण व श्याम भजनो की प्रस्तुति जय श्री श्याम बालाजी एण्ड प्रार्टी के राहुल मेवाडी एंव उनकी टीम द्वारा दी जायेगी । जिसमें आर्गन प्लेयर पर म्यूजिशियन राहुल मेवाडी भीलवाड़ा , ढोलक पर रोहित , पेड पर धर्मराज व साउंड सिस्टम जगदम्बा साउंड नान्दला से है । लम्बा बालाजी मण्डल के सभी सदस्यों ने सभी श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक इस श्याम फागण महोत्सव मे पधार कर भजनो का आनन्द लेना का आग्रह किया है ।

admin
Author: admin