DESH KI AAWAJ

धानका समाज सम्मान समारोह में 85 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

धानका समाज सम्मान समारोह में 85 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत
मुण्डावर उपखण्ड के नंगली ओझा गांव में धानका समाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर रहे। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पीसीसी लचिव ललित यादव,पं.स.सदस्य अनिता चौधरी,कोटकासिम प्रधान डाॅ. विनोद कुमारी सांगवान,सरपंच धर्मेन्द्र चौधरी,एडवोकेट लक्ष्मण मावर, एडवोकेट देशराज खरेरा रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सूरजभान धानका ने की।मुण्डावर धानका समाज अध्यक्ष वीरसिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया।वहीं कार्यक्रम में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने धानका समाज की प्रतिभाओं को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किया।जिला प्रमुख छिल्लर ने सामुदायिक भवन के लिए5 लाख रुपए एवं गेट बनवाने की घोषणा की।इस अवसर पर
राधेश्याम धानका,मुरारीलाल धानका,मनोज धानका,चन्द्रभान धानका सहित समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।

admin
Author: admin