DESH KI AAWAJ

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रडवा में हर्षोल्लास से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रडवा में हर्षोल्लास से मनाया 75 वां स्वतंत्रता दिवस

दिव्यांग जगत / बाड़मेर / रघुवीर शर्मा
रा.उ.मा.वि रडवा (बाड़मेर) में समाजसेवी चुतरसिंह के अध्यक्षता में एवं सहायक अभियंता घेवर सिंह राजपुरोहित वह गांव के प्रबुद्ध जनों के मुख्य आतिथ्य में 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया ।इस दौरान केप्टनं खू्मानसिंह राजपुरोहित ने विद्यालय में शिक्षा व अनुशासन पर ध्यान देते हुए कहा कि आज कि पीढ़ी भारत का भविष्य है।
कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ योग व परेड कि शानदार प्रस्तुति दी गई ।
इस दौरान नर्सिंग सिंह ,पोकरसिह, अमोलक सिंह, उम्मेदसिंह, खेतसिंह,कस्तुरसिंह H, टिकम सिंह, उम्मेदसिंह,फरससिंह,प्रभुसिह, देवीसिंह,कस्तुरसिंह, हरचंद सिंह लोकेश, अमरसिंह,गोरधनसिंह,शैतान सिंह,ओमसिंह,लुणसिंह,श्रवणसिंह , सुजाना राम,सहित ग्राम के प्रबुद्ध जनों ने उपस्थिति रहे।
कार्यक्रम को के.खू्मानसिंह, सुखदेव सिंह राजगुरु, देवीसिंह ने संबोधित किया।इस दौरान गांव भामाशाहों द्वारा विद्यालय को कुर्सी-टेबिल, विधुतिकरण,प़ंखे, दरियां, वाटर कूलर, बोर्ड, सहित विभिन्न घोषणाएं की गई।तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया तथा नये विद्यालय भवन व स्टाफ कि कमी को लेकर चर्चा कर जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाने हेतु निर्णय लिया गया।
तथा नये विद्यालय भवन के मुख्य द्वार पर प्रवेश द्वार बनाने कि घोषणा स्व.पृथ्वीसिंह पुत्र बाघसिंह राजगुरु परिवार द्वारा की गई।
और कार्यक्रम के अंत में प्रर्धानाचार्य व शारीरिक शिक्षक संजय जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

admin
Author: admin