DESH KI AAWAJ

झडवासा विधालय मे 57 बालिकाओं को मिली साईकिले

झडवासा विधालय मे 57 बालिकाओं को मिली साईकिले

साईकिले पाकर बेटियों के खिले चेहरे

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में राजस्थान सरकार की निःशुल्क साईकिल योजना में साईकिल प्राप्त कर बेटियों के चेहरे खिले ।
शनिवार को झड़वासा सीनियर विद्यालय में 57 छात्राओं को साईकिलें वितरण की गई।
इस मौके श्री नगर पंचायत समिति की प्रधान कमलेश गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य नीतू गुर्जर, सरपंच भँवर सिंह गौड, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर और प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने उपस्थित सभी छात्राओं को बताया की साईकिल के पहिये की तरह हमे भी हमेशा आगे बढ़ना है व पुरे मन से पढ़ाई करनी है , ताकी बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्तरोत्तर विकास कर सके । आज बेटियाँ साईकिल चलाएगी , कल हवाई जहाज भी उड़ाएगी । साथ पढ लिखकर परिवार और गुरुजनों सहित सबका मान बढाना है।
इसके साथ ही प्रधान कमलेश गुर्जर ने विद्यालय और ग्राम विकास में किसी भी तरह के विकास के लिए आश्वस्त किया।
इस मौके पर वार्ड पंच शिवराज जाट, चतरा गुर्जर, नारायण गुर्जर, सुनील जैन, गोपाल सेन, हेमराज जांगिड़, शिवराज गुर्जर आदि भी उपस्थित थे ।

admin
Author: admin