54 वें जन्मदिन पर 54 दिव्यांगों को मिली स्कूटी
विधायक जब्बरसिंह सिंह सांखला द्वारा दिव्यांग लोगों को स्कूटी एवं हेलमेट वितरित किए। == मंजू डाभी /दिव्यांग जगत। आसींद में विधायक जब्बरसिंह सिंह सांखला के 54 वें जन्मदिवस के उपलक्ष में दिव्यांग लोगों को स्कूटी एवं हेलमेट वितरित किए गए। विधायक ने अपना जन्मदिन बहुत सादगी से सेवा कार्य के रूप में मनाया। हेलमेट एवं स्कूटी पाकर सभी दिव्यांग लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने विधायक जब्बरसिंह सिंह सांखला का आभार प्रकट किया एवं उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष , प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह जामोला, शेर सिंह चुंडावत, विजय सिंह पवार ,पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र सिंह चुंडावत,सुरजीत सिंह ,रणजीत सिंह, पवन सुखवाल,पवन कुमार मुंगड़ , महावीर अजमेरा,प्रभात व्यास,ऋतुराज सिंह, दिनेश सिंह वहां उपस्थित। थे।


