लाडनू टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित कराने के लिए 5 सक्रिय सदस्यों को चुना गया है
लाडनू टैक्सी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित कराने के लिए 5 सक्रिय सदस्यों को चुना गया है
लाडनूं संवाददाता। रणजीत राम
लाडनू टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष में विस्तार करने के लिए पांच सक्रिय सदस्य लाडनू के टैक्सी ड्राइवरों की ओर से चुना गया है।
कायमखानी ने बताया कि नए सक्रिय सदस्यों के रूप में सुखदेव नागपुरिया, मुन्नालाल टाक, बाबू घींटाला, मुराद खान इंडियन, इकबाल खान मोयल आदि को चुना गया है ताकि वह आगामी दिनों में नए अध्यक्ष का चुनाव कर सके उसके लिए सभी टैक्सी ड्राइवरों से सलाह मशवरा करने के बाद आगामी दिनों में लाडनूं टैक्सी यूनियन को नया अध्यक्ष मिले इसके प्रयास आज से शुरू कर दिया गया है।
साथी सरकारी हॉस्पिटल रोड स्थित लाडनूं टैक्सी यूनियन के लिए नगर पालिका मंडल लाडनूं और उपखंड प्रशासन लाडनू के द्वारा निर्धारित स्थान को ही टैक्सी स्टैंड घोषित करवाने के लिए टैक्सी ड्राइवर लगातार संघर्ष कर रहे हैं तथा उपरोक्त टैक्सी स्टैंड के दोनों तरफ हो रहे अतिक्रमण कब्जा को हटाने के लिए भी वह नगर पालिका प्रशासन व उपखंड प्रशासन से लगातार मांग कर रहे हैं।
ईसी टैक्सी स्टैंड पर आए दिन टैक्सी ड्राइवरों के साथ होती है बदतमीजी दुकानदार करते हैं टैक्सी ड्राइवरों के साथ गाली-गलौज , दुकानदारों और किरायेदारों से दुखी होकर टैक्सी ड्राइवर ले रहे हैं पुलिस प्रशासन और स्थानीय प्रशासन का सहयोग।
नगर पालिका चेयरमैन रावत खान ने टैक्सी ड्राइवरों की समस्याओं का समाधान करते हुए सरकारी हॉस्पिटल रोड स्थित टैक्सी स्टैंड पर वाहनों के खड़ा करने के लिए लाइन पट्टी खींचकर लाडनू टैक्सी यूनियन के ड्राइवरों को राहत प्रदान करवाई इसके लिए लाडनू टैक्सी यूनियन के समस्त ड्राइवरों ने नगर पालिका चेयरमैन रावत खान व नगर पालिका प्रशासन सहित स्थानीय प्रशासन का भी आभार जताया है।

